शिवराज का ‘राज कायम’, उप चुनाव में भाजपा का 19 सीटों पर कब्ज़ा, देखे सभी सीटों का हाल

Loading

भोपाल: मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP Bypoll Election) में भाजपा (BJP) को बड़ी जीत मिली है. 28 सीटों में से 19 सीटों पर जीत कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने अपनी सरकार सुरक्षित कर ली है. वहीं कांग्रेस (Congress) को मात्र नौ सीटों पर संतोष करना पड़ा. 

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए कोई कमी नहीं छोडूंगा

शिवराज सिंह चौहान ने जीत मिलने के बाद कहा, “चुनाव से आए नतीजों से गदगद मुख्यमंत्री ने कहा कि, “जनमत का ये आदेश है कि जो 3 साल बचे हैं उनमें मैं ढंग से सरकार चलाऊं. मैं जनता को प्रणाम करता हूं और वचन देता हूं कि जनता की बेहतरी के लिए, मध्य प्रदेश के विकास के लिए, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए कोई कमी नहीं छोडूंगा.”

कांग्रेस के झूठ, फ़रेब, दम्भ और अहंकार की पराजय

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की जीत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी के आशीर्वाद की जीत है. मध्यप्रदेश भाजपा विकास और जनकल्याण के काम करेगी, यह इस विश्वास की जीत है, लेकिन इसे प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने सुनिश्चित किया. यह कांग्रेस के झूठ, फ़रेब, दम्भ और अहंकार की पराजय है सत्य परेशान हो सकता है, किंतु पराजित नहीं!.”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेताओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग का अपमान किया. प्रदेश के लोगों का विश्वास कांग्रेस ने तोड़ा, उनके मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुँचाई, लोगों ने उनसे बदला ले लिया.”

पीएम मोदी ने जनता का जताया आभार 

उप चुनाव में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता का आभार जताया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मध्य प्रदेश की जनता ने आज राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार सुनिश्चित कर दी है. बीजेपी पर पुन:विश्वास और आशीर्वाद के लिए मैं मध्य प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं. इन परिणामों के बाद शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से आगे बढ़ेगी.”

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह गद्दार

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा, “मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं. पार्टी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देने के लिए मैं राज्य की जनता का आभारी हूं और विकास,प्रगति,जन सेवा ही हमारा संकल्प रहेगा. नतीजों ने साबित किया है कि गद्दार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं.”

विकास नीति पर भरोसा के लिए धन्यवाद 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “मध्य प्रदेश उपचुनावों में भाजपा की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा और मध्यप्रदेश भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. प्रदेश की जनता का भाजपा की विकास-नीति और मोदी जी व शिवराज जी की जोड़ी में विश्वास व्यक्त के लिए धन्यवाद देता हूं.”

जारी नतीजों के अनुसार:

विधानसभा सीट   विजेता उम्मीदवार  पार्टी   हारने वाले उम्मीदवार का नाम  पार्टी  वोटों से जीत 
सुमौली  अजब सिंह कुशवाहा  कांग्रेस  अदल सिंह कंसाना  भाजपा  10,947
मुरैना  राकेश मालवी  कांग्रेस  रघुराज सिंह कंसाना  भाजपा  5,751
दिमनी  रविन्द्र सिंह तोमर  कांग्रेस  गिरिराज धनधोतिया भाजपा  26,178
अम्बाह  कमलेश जाटव  भाजपा  सत्यप्रकाश सथावर  कांग्रेस  13,892
मेहगांव  वोपिएस भदौरिया  भाजपा  हेंमत कटारे  कांग्रेस  12,021
गोहद  मेवाराम जाटव  कांग्रेस  रणवीर जाटव  भाजपा  11,899
ग्वालियर  प्रधुमन सिंह तोमर  भाजपा  सुनील शर्मा  कांग्रेस  33,123
गवालियर पूर्व  सतीश सिकरवार  कांग्रेस  मुन्नालाल गोयल  भाजपा  7,604
डबरा  सुरेश राजे  कांग्रेस  इमरती देवी  भाजपा  7,633
भांडेर  रक्षा सरोनिया  भाजपा  फूल सिंह बरैया  कांग्रेस  161
करेरा  प्रगीलाल जाटव  कांग्रेस  जसमत जाटव  भाजपा  30,641
पोहरी  सुरेश धाकड़  भाजपा  कैलाश कुशवाहा  कांग्रेस  22,496
बमोरी  महेंद्र सिंह सिसोदिया  भाजपा  कन्हैयालाल अग्रवाल  कांग्रेस  53,153
अशोक नगर  जसपाल सिंह जस्सी  भाजपा  आशा डोभर  कांग्रेस  14,630
मुंगावली ब्रजेन्द्र सिंह यादव  भाजपा  कन्हैरम लोधी  कांग्रेस  21,469
सुरखी  गोविंद सिंह राजपूत  भाजपा  पारुल शाहू केसरी  कांग्रेस  40,991
मल्हारा  प्रधुमन सिंह लोधी  भाजपा  रामसिया भारती  कांग्रेस  17,567
अनुपपुर  बिसहुलाल यादव  भाजपा  विश्वनाथ सिंह  कांग्रेस  34,864
सांची  प्रभुराम चौधरी  भाजपा  मदनलाल चौधरी  कांग्रेस  63,809
बैओरा  अल्म्हायत दांगी  भाजपा  नारायण सिंह परमार  कांग्रेस  12,102
आगर  विपिन वानखेड़े  भाजपा  मनोज उटवल  कांग्रेस  1,998
हाटपिपलिया मनोज चौधरी  भाजपा  राजवीरसिंह बघेल  कांग्रेस  13,904
नेपानगर  सुमित्रा देवी कसदेकर भाजपा  रामकिशन पटेल  कांग्रेस  26,340
बदनवर  राज्यवर्धन सिंह दंतीगांव  भाजपा  कमलसिंह पटेल   कांग्रेस  32,133
संवार  तुलसीराम सिलावट  भाजपा  प्रेमचंद गुड्डू  कांग्रेस  47,483
सुवासरा  हरदीप सिंह दंग  भाजपा  राकेश पाटीदार  कांग्रेस  29,440
जौरा  सूबेदार सिंह रजौधा  भाजपा  पंकज उपाध्याय  कांग्रेस  13,478
मांधाता  नारायण पटेल  भाजपा  उत्तमपाल सिंह  कांग्रेस  22,129