मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार कम हो रहे हैं। यहां पिछले 24 यहां 12,557 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14,433 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 233 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इस बात की जानकारी रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 12,557 नए कोरोना केस सामने आए हैं और 233 लोगों ने अपना दम तोड़ा है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,31,781 हो गई है, जबकि मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 99,745 हो गई है। इसके अलावा राज्य में आज 14,433 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद महाराष्ट्र में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,43,267 हो गई है। फिलहाल राज्य में 1,85,527 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.05% और डेथ रेट 1.72 दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में 13,659 मामले मिले थे और 300 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा 21,776 लोग कोरोना से ठीक हुए थे।
COVID19 | Maharashtra records 12,557 new cases, 233 deaths, and 14,433 discharges today; the recovery rate in the State is 95.05% pic.twitter.com/ecDqGkigop
— ANI (@ANI) June 6, 2021
मुंबई की बात करे तो यहां पिछले 24 घंटे में 794 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 20 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 833 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। यहां रिकवरी रेट 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।
बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 26,758 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,11,601 और मृतकों की कुल संख्या 15,038 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 6,78,278 लोग ठीक हो चुके हैं।