Maharashtra Corona Updates : Corona in Mumbai, 28 percent more in the first six days of September than in the previous month
File Photo : PTI

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों भारी गिरावट दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटे में 18,600 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 22,532 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 402 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। ज्ञात हो कि राज्य में 16 मार्च को 17,864 नए मामले रिपोर्ट हुए थे जिसके बाद सबसे कम मामले आज आए हैं। इस बात की जानकारी रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 18,600 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 402 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 57,31,815 और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 94,844 हो गई है। राज्य में आज 22,532 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद महाराष्ट्र में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,62,370 पहुंच गई है। राज्य में फिलहाल 2,71,801 एक्टिव केस हैं।

    गौरतलब है कि शनिवार को शनिवार को राज्य में 20,295 मामले मिले थे और 443 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई थी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में दिन में 2,52,623 लोगों की जांच की गई थी। इसी के साथ महाराष्ट्र में 3,48,61,608 जांच की जा चुकी हैं। मुंबई शहर (Mumbai) में 1062 नए मरीज मिले जबकि 22 लोगों की मौत हुई। राजधानी में कुल मामले 7,04,622 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 14,797 हो गई है।

    मुंबई संभाग जिसमें उपनगर शामिल हैं, उसमें 3110 मामले रिपोर्ट हुए हैं और 38 मौतों की पुष्टि हुई है। संभाग में कुल मामले 15,30,455 हो गए हैं और मृतकों का आंकड़ा 27,671 पहुंच गया है।

    नासिक संभाग में 1,947 नए मामले सामने आए, जिनमें अहमदनगर जिले के 1,013 संक्रमित शामिल हैं, जबकि पुणे संभाग में 4,817 मामले दर्ज किए गए, जिनमें पुणे जिले के 1,276 मरीज शामिल हैं और सतारा जिले में 1,855 मामले आए हैं।

    कोल्हापुर संभाग में 4,125 मामले दर्ज किए गए, जिनमें कोल्हापुर जिले 1,246 मरीज शामिल हैं। औरंगाबाद संभाग में 650, लातूर संभाग में 976, अकोला संभाग में 1784 और नागपुर संभाग में 1191 संक्रमित मिले हैं।