Maharashtra Corona Updates : Corona in Mumbai, 28 percent more in the first six days of September than in the previous month
File Photo : PTI

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार घट रहे हैं। साथ ही कोरोना मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 8,129 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 200 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14,734 लोग कोरोना से ठीक हो गए। राजधानी मुंबई (Mumbai) और उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में भी कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं। इस इस बात की जानकारी सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 8,129 नए कोरोना के मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,17,121 हो गई है। वहीं 200 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,12,696 हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में आज 14,734 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,54,003 हो गई है। फिलहाल राज्य में 1,47,354 एक्टिव मामले हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.55% और डेथ रेट 1.90% दर्ज किया गया।

    मुंबई और नागपुर में कोरोना कंट्रोल!

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 529 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 19 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं 725 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। यहां रिकवरी रेट 95% दर्ज किया गया।

    बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 20,133 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,17,108 और मृतकों की कुल संख्या 15,550 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 6,84,107 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 15,550 एक्टिव केस है और इन सभी का इलाज चल रहा है।

    वहीं नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सिर्फ 03 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा जिले में आज 193 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में अब तक कुल 4,76,445 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं 9,007 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई हैं। फिलहाल जिले में 1,770 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में आज 06,929 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई।