Corona Death
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के 8,296 नये मामले सामने आए, जबकि और 179 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। नये मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 61,49,264 हो गये हैं, जबकि अब तक कुल 1,25,528 संक्रमितों की मौत हुई है।

    एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 6,026 मरीजों को पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को मुंबई शहर में 503 नये मामले सामने आए।

    मुंबई में 504 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

    एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मुंबई संभाग में कोरोना के नए 1,674 नए मामले सामने आए। जिसमें मुंबई के  504 लोग है। इसके अलावा शहर में 13 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं 736 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। यहां रिकवरी रेट 96% दर्ज किया गया।

    बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 37,036 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,27,141 और मृतकों की कुल संख्या 15,612 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 7,01,710 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 74,84 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    उधर नासिक संभाग में 578, कोल्हापुर संभाग में 3,214, लातूर संभाग में 251, नागपुर संभाग में 71 नए मामले सामने आए हैं।