Corona death
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के 8,535 नए मामले सामने आए, जबकि 156 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department of State) ने यह जानकारी दी। नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,57,799  हो गए हैं, जबकि अब तक कुल  1,25,878 संक्रमितों की मौत हुई है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 6,013 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर कुल 59,12,479 हो गई। फिलहाल राज्य में 1,16,165 लोगों का इलाज चल रहा हैं।

    गौरतलब है कि राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस के 8,296 मामले सामने आए थे, जबकि 179 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।

    वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 555 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 15 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके अलावा यहां आज 666 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे हैं। यहां रिकवरी रेट 96% दर्ज किया गया।

    बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 34,980 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,27,696 और मृतकों की कुल संख्या 15,627 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 7,02,376 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 73,54 मरीजों का इलाज चल रहा है।