ठाणे, महाराष्ट्र: मुंबई (Mumbai) के पास ठाणे (Thane) ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (Eastern Express Highway) पर टमाटर (Tomatoes) से भरे एक ट्रक (Truck Accident) का संतुलन अचानक बिगड़ गया। कंट्रोल छूटने से ट्रक हाइवे पर पलटी हो गया जिसके बाद पूरी सड़क पर टमाटर बिखर गए इस कारण हाइवे पर ट्रैफिक जैम हो गया और प्रशासन को हालात काबू में करने के लिए काफी मशक्कत कर पड़ी।
बताया जा रहा है कि, इस घटना में ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं जिसे नज़दीकी अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस ट्रक में करीब 20 टन टमाटर भरे हुए थे। इस हादसे के बाद हाईवे के दोनों लेन पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया जिसके बाद JCB मशीन बुला कर रास्ते जो साफ़ किया गया।
#WATCH | Thane, Maharashtra: Around 20 tonnes of tomatoes, scattered on Eastern Express Highway, being removed amid a huge traffic jam on both lanes of the Highway
One person was injured after a tomato-laden truck overturned near Kopari, Thane on the Highway at around 2 am today pic.twitter.com/GPOmfgd1nO
— ANI (@ANI) July 16, 2021
घटना ठाणे के कोपारी के पास आज तड़के करीब दो बजे हुई। यह रास्ता काफी व्यस्त रहता है। इस घटना के बाद इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था।