hemant-nagrale

    Loading

    मुंबई: एंटीलिया मामले (Antilia Case) में घिरी महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बुधवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) को उनके पद से हटा दिया। उनकी जगह 1987 बैच के अधिकारी हेमंत नगराले (Hemant Nagrale) को नया कमिश्नर नियुक्त किया है। नगराले ने आज ही अपना पदभार संभाल लिया है। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, “मुंबई (Mumbai) पुलिस बेहद नाजुक हालात से गुजर कर रही है।”

    नवनियुक्त कमिश्नर ने कहा, “वर्तमान में, मुंबई पुलिस कुछ बुरी घटनाओं के कारण अशांति के दौर से गुजर रही है। मैं चल रही जांच पर टिप्पणी नहीं करूंगा। हम मुंबई पुलिस के गौरव और ख्याति को फिर से प्राप्त करेंगे।”उन्होंने कहा, “हम कानून के अनुसार काम करेंगे और मैं सभी अधिकारियों को निर्देश दूंगा कि वे कानून द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन करें।”

    अनिल देशमुख ने ट्वीट कर दी जानकारी 

    परमबीर सिंह को हटाने और हेमंत नगराले को नया मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाने की घोषणा राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर दी। देशमुख ने ट्वीट में लिखा,“सरकार का बड़ा फैसला, श्री हेमंत नागराले नए मुंबई पुलिस आयुक्त होंगे। इसी के साथ  श्री रजनीश शेठ को  महाराष्ट्र राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, साथ ही श्री संजय पांडेय को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम की जिम्मेदारी दी है। वहीं श्री परमवीर सिंह के पास होमगार्ड की जिम्मेदारी दी गई है।”