bacchu-kadu-on-bjp-leader-raosaheb-danves-statement-on-farm-bills-2020

अब राज्यमंत्री बच्चू कडू (Bacchu Kadu) ने इसका ज़ोरदार जवाब दिया है।

Loading

मुंबई. केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून का विरोध करते हुए दिल्ली में किसान आंदोलन शुरू है। अब इस आंदोलन के चलते महाराष्ट्र में भी राजनीति शुरू हो गयी है। बुधवार को भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने चीन और पाकिस्तान पर किसानों के आंदोलन के पीछे होने का आरोप लगाया था। अब राज्यमंत्री बच्चू कडू (Bacchu Kadu) ने इसका ज़ोरदार जवाब दिया है।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, बच्चू कडू (Bacchu Kadu) को दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है। बच्चू कडू ने रावसाहेब दानवे के बयान पर कहा ‘पिछली बार हमने रावसाहेब दानवे के घर को घेरा था। हालांकि, इस बार उन्हें घर में घुसकर मारना पड़ेगा।’ बता दें कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करने के लिए बच्चू कडू बाइक से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

आगे बच्चू कडू (Bacchu Kadu) ने कहा कि, ‘रावसाहेब दानवे ने किसानों का अपमान किया है। अगर दानवे किसानों के बारे में इस तरह से बात कर रहे हैं, तो उनका DNA हिंदुस्तानी है यह पाकिस्तानी इसकी जांच होनी चाहिए।’

रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve)ने कहा था, “यह आंदोलन किसानों का नहीं। बल्कि इस किसानों के आंदोलन के पीछे देश के बाहर की साजिश है और इसमें चीन (China), पाकिस्तान (Pakistan) का हाथ है। इस देश में पहली बार मुस्लिम समुदाय (Muslim Society) को उकसाया जा रहा है। उन्हें यह बताया जा रहा है कि। सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) के कारण मुस्लिम समुदाय को देश के बाहर जाना पड़ेगा। लेकिन क्या इससे एक भी मुस्लिम व्यक्ति देश के बहार गया?”