Uddhav Thackeray
शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे file Photo

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस बिच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक के माध्यम से जनता से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य में शुरू कई मुद्दों पर बात की। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में लॉकडाउन के दौरान दी गई ढील के कारण कोरोना का प्रकोप बड़े पैमाने पर बढ़ गया है। इसलिए 30 जून के बाद लॉकडाउन में ढील देना उचित नहीं होगा। 

ठाकरे ने कहा, राज्य में अनलॉक 1 के दौरान कई दुकाने और व्यवसाय शुरू हो गए है। लेकिन अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर बिना काम से कोई भी बाहर न निकले ऐसा आवाहन उन्होंने किया। साथ उन्होंने यह भी कहा कि, इस समय हम किसानों के पीछे खंबीरता के साथ खड़ें रहेंगे। 

मुख्यमंत्री के भाषण के महत्वपूर्ण मुद्दें 

  • कोरोना संकट के बिच निसर्ग चक्रवात ने कोंकण में बहुत नुकसान किया। रायगढ़ के दौरे में एक भयानक तस्वीर देखने मिली। – निसर्ग चक्रवात के दौरान प्रशासन में बहुत अच्छा काम किया
  • 30 जून के बाद भी यह लॉकडाउन जारी रहेगा।
  • अब सभी दुकाने खोले गए है। लेकिन खतरा अभी तक टाला नहीं। अनलॉक की शुरुवात की है।
  • दुकाने शुरू की है लेकिन बेवजह घर से बाहर न निकले। लापरवाही से बचे, नहीं तो ख़तरा बरकार है।
  • कुछ जगहों पर लोकल शुरू करने की मांग की गई थी। अब वह शुरू की गई है।
  • किसान दिन-रात मेहनत कर रहा है। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों से फर्जी बीजों की शिकायतें आई हैं। इसे गंभीरता से लिया गया है। जो बीज बोया गया, वह अंकुरित नहीं हुआ। दोहरी बुआई का संकट पैदा हो गया है।
  • कोरोना के कारण कर्जमुक्ति को स्थगित किया गया था। लेकिन अब बकाया कर्जमाफी के चरण पूरा किया जायेगा।
  • फर्जी बीज बेचने वाली कंपनियों को दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
  • दहीहंडी मंडलों ने खुद दहीहंडी न मनाने का निर्णय लिया यह बहुत ही सराहनीय है। इसे सामाजिक जागरूकता कहा जाता है।
  • गणेशोत्सव मंडल की बैठक ली गई, जिसमे सभीने सर्वसम्मति से कहा कि हम सरकार द्वारा लिए गए निर्णय से सहमत हैं। इसलिए, इस वर्ष गणेशोत्सव सामाजिक चेतना के साथ मनाया जाएगा।
  • इस वर्ष गणेश मूर्ति 4 फुट की होगी।
  •  प्लाज्मा थेरेपी को मार्च-अप्रैल से शुरू किया। जिससे छह-सात मरीज ठीक हो चुके है। राज्य में प्लाज्मा थेरेपी का अधिक उपयोग किया जायेगा। 
  • जैसे हम रक्त दान करते हैं वैसे ही प्लाज्मा दान करें