PIC: @ANI
PIC: @ANI

    Loading

    मुंबई: महाविकास अघाड़ी की सरकार में फुट और कलह की चर्चा आए दिन सुर्ख़ियों में है। इस बीच कांग्रेस ने शिवसेना को बड़ा झटका दे दिया है। शिवसेना के उपनेता, तीन बार के विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके अशोक शिंदे आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की उपस्थिति में  पार्टी की सदस्यता ली।  

    अशोक शिंदे हिंगणघाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रह चुके है। जब मनोहर जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे उनके कार्यकाल में शिंदे को राज्यमंत्री का प्रभार दिया गया था। शिंदे शिवसेना के तरफ से तीन बार विधायक रह चुके है।  2014  में चुनाव में उन्हें  बीजेपी के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था।  

    अशोक शिंदे ने शिवसेना में अंदुरुनी कलह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उचित सन्मान नहीं देने पर पार्टी छोड़ने का फैसला किया और आज कांग्रेस का दामन थाम लिया।