VACCINATION
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra) में गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाने का अभियान आज यानी गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। इस बाबत अब BMC ने गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। इस अभियान के लिए अकेले मुंबई में ही प्रेगनेंट महिलाओं के टीकाकरण के लिए करीब 35 सेंटर्स बनाए गए हैं।

    टॉस्क फोर्स ने दी थी गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन की मंजूरी: 

    इस महाभियान यांनी कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए टॉस्क फोर्स ने बीते दिनों गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन लगवाने की सिफारिश की थी। इसके बाद से ही केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को भी अब वैक्सीनेशन देने की मंजूरी दे दी थी। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब राज्यों ने गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज से महाराष्ट्र में गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो रहा है.