Chief Minister Uddhav Thackeray reached Raigad to see the devastation caused by the rain, said - everyone will get compensation

    Loading

    रायगढ़: मुसलाधार बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से महाराष्ट्र (Maharashtra) का जन-जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चूका है। वहीं आई बाढ़ और भूस्खलन से राज्य भर में करीब 141 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) बाढ़ से प्रभावित रायगढ़ जिले (Raigarh District) में महाड़ के तलिये गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “सभी प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘बाढ़ से जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। हम कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं में किसी की जान न जाए।”

    ज्ञात हो कि, महाराष्ट्र में शुरू मूसलाधार बारिश के कारण तलिये गांव में भूस्खलन हो गया है। इस हादसे में करीब 47 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं 100  पास लोग घायल हुए हैं। वहीं करीब 1000 की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। वहीं अभी और कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जारही है।

    सतारा में भी भूस्खलन 

    रायगढ़ के साथ साथ सतारा में भी बाढ़ ने तबाही मचाई है। पहाड़ दरकने के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं एनडीआरफ ने अभी तक छह लोगों की बॉडी बरामद की है और अभी ही खोज जारी है। वहीं भरी बारिश के कारण कोयना डैम पूरी तरह भर गया है, जिसके कारण उसके कई गेट खोल दिए गए हैं। इस वजह से कई गाँव के ऊपर बाढ़ का ख़तरा हो गया है।