Maharashtra Corona Updates : Corona in Mumbai, 28 percent more in the first six days of September than in the previous month
File Photo : PTI

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। साथ ही रिकवरी रेट (Recovery Rate) भी लगातार बढ़ रहा है। लेकिन राज्य का मृत्यु दर (Death Rate) कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 53 हजार 249 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 39 हजार 923 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राजधानी मुंबई (Mumbai) और उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में पिछले 24 घंटे में 3 हजार 653 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 हजार 537 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो गए। यह जानकारी शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 39 हजार 923 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 695 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गवाई है। राज्य में आज मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं राज्य में लगातार छठे दिन रिकवरी रेट में उछाल देखा गया। पिछले 24 घंटे में राज्य में 53 हजार 249 लोग कोरोना से उबरे हैं।

    Maharashtra Corona Update

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुंबई लगातार पॉजिटिविटी रेट में गिरावट हो रही है। पिछले 24 घंटे में 1 हजार 657 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 62 मरीजों की मौत हो गई। मृतकों की बढ़ती संख्या प्रशासन की चिंता बढ़ा रही है। हालांकि अच्छी बात यह है कि शहर में आज 2 हजार 572 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो गए और सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    Mumbai Corona Update

    उधर नागपुर में भी आज पॉजिटिविटी रेट में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। जिले में पिछले 24 घंटे में यहां 4 हजार 965 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। इसके अलावा 1 हजार 996 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए, जबकि 70 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जिले में आज 14 हजार 151 लोगों की कोरोना टेस्ट हुई हैं।

    Nagpur Corona Update

    उल्लेखनीय है कि देश में बीते गुरुवार 3,43,122 मामले सामने आए, वहीं 3994 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा कुछ राज्यों में कोरोना के मामले अब लगातार कम हो रहे हैं। जहां कर्नाटक में गुरुवार को 35,297 मामले सामने आए जबकि 5 मई को ये 50,112 तक पहुंच गए थे। इसी तरह दिल्ली में 10,489, उत्तर प्रदेश में 17,775, छत्तीसगढ़ में 9,121, मध्यप्रदेश में 8,419, बिहार में 7,752 और तेलंगाना में 4,693 मामले दर्ज किए गए हैं।