Corona Death, PTI
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस हर दिन भयानक रूप ले रहा हैं। वहीं कोविड-19 वैक्सीन की कमी सरकार की और चिंता बढ़ा रही है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे अब तक के सबसे ज्यादा 63 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। वहीं राजधानी मुंबई में नौ हजार से अधिक मामले सामने आए है। यह जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 63 हजार 294 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34 लाख 07 हजार 245 हो गई है।

    गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में 55 हजार 411 मामले दर्ज किए गए थे।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में एक दिन में 349 कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 57 हजार 987 हो गई है।

    बता दें कि कल यानी शनिवार को 309 लोगों की मौत हुई थीं।

    हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 34 हजार 008 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 27 लाख 82 हजार 161 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में कुल 5 लाख 65 हजार 587 कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में बिगड़ रहे हालात

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9 हजार 989 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 20 हजार 214 हो गई हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 58 लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 12 हजार 017 हो गई है।