Corona Death
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. देश में एक ओर जहां कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) तबाही मचा रही है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। इनमें से एक राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) है। राज्य में कोरोना के मामलों लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैं। वहीं रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 54 हजार 535 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 42 हजार 582 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राजधानी मुंबई (Mumbai) और उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 170 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 हजार 921 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो गए। यह जानकारी गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 42 हजार 582 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 850 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गवाई है।राज्य में आज मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं राज्य में लगातार छठे दिन रिकवरी रेट में उछाल देखा गया। पिछले 24 घंटे में राज्य में 54 हजार 535 लोग कोरोना से उबरे हैं।

    Maharashtra Corona Update

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुंबई में आज भी कोरोना के मामलों गिरावट दर्ज की गई। यहां संक्रमितों से अधिक लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 1 हजार 946 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 68 मरीजों की मौत हो गई। मृतकों की बढ़ती संख्या प्रशासन का टेंशन बढ़ा रही है। हालांकि अच्छी बात यह है कि शहर में आज 2 हजार 037 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो गए और सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

    Mumbai Corona Update

    उधर नागपुर में कुछ ऐसा ही हाल रहा। जिले में आज भी कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में यहां 5 हजार 884 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। इसके अलावा 2 हजार 224 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए, जबकि 77 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जिले में आज 15 हजार 714 लोगों की कोरोना टेस्ट हुई हैं।

    Nagpur Corona Update

    गौरतलब है कि सम्पूर्ण देश में, कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में ही देखने को मिले हैं और दूसरी लहर में यही पर सबसे ज्यादा केस आए हैं और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। हालांकि फिलहाल राज्य में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिसके चलते उद्धव सरकार ने राज्य में लॉकडाउन एक जून तक बढ़ाया है।