Corona Virus

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्रा (Maharashtra) पूरे देश में कोरोना हॉटस्पॉट (Corona Hotspot) बना हुआ है। राज्य में लगातार संक्रमितों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में सोमवार को राज्य के अंदर 31643 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 27,45,518 पहुंच गई है। वहीं 102 लोगों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने इस बात की जानकारी दी। 

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 54,283 हो गई है। वहीं 23,53,307 लोग ठीक होकर घर जाचुकी हैं। जिनमें 20,854 लोग आज ठीक हुए हैं। राज्य में अभी 3,36,584 एक्टिव केस है।

     

    लॉकडाउन को लेकर सरकार में मतभेद 

    राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने समीक्षक बैठक बुलाई थी।  बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को लॉकडाउन के नियम बनाने का आदेश दिया था। वहीं अब इसी को लेकर सरकार में मतभेद दिखने लगा है। सरकार में सहयोगी एनसीपी ने दुबारा लॉकडाउन का विरोध किया है। 

    मंत्री नवाब मालिक ने कहा, “हम लॉकडाउन बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमने सीएम से अन्य विकल्पों पर विचार करने को कहा है। बढ़ते मामलों के कारण, उन्होंने प्रशासन को लॉकडाउन की तैयारी करने का निर्देश दिया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लॉकडाउन अपरिहार्य है। अगर लोग नियमों का पालन करें तो इससे बचा जा सकता है।”