Corona Updates: In view of possible third wave of Corona, the Rajasthan government is engaged in strengthening the medical service in infant hospitals.
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। राज्य में तेजी से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार की भी मुश्किलें बढ़ गई। गुरुवार को कोरोना वायरस ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। राज्य में आज 35 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं राजधानी मुंबई में भी सबसे अधिक 5,504 मामले सामने आए।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 35,952 नए मामले सामने आए हैं। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,00,833 हो गई। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 111 लोगों की मौत हुई हैं। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 53,795 हो गई। गौरतलब है कि बुधवार को 31,855 मामले सामने आए थे।

    राज्य में पिछले 24 घंटे में 20,444 लोग कोरोना मुक्त हुए। राज्य में अब तक कुल 22,83,037 लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलाहल राज्य में 2,62,685 लोगों का इलाज चल रहा हैं।

    मुंबई में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 5,504 मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,80,115 हो गई है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 11,620 लोगों ने अपनी जान गवाई हैं।

    वहीं राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 2,248 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। मुंबई में अब तक 3,33,603 लोगों ने कोरोना को मात दी हैं।  फिलहाल मुंबई में 33,961 लोगों का इलाज चल रहा है। मुंबई में आज रिकवरी रेट 88% प्रतिशत दर्ज किया गया। मुंबई में आज 46,869 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई।