corona
File Photo

Loading

मुंबई. देश में कोरोना वायरस के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। रोजाना राज्य में मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 139 लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि 2436 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं राज्य में मुंबई भी कोरोना से प्रभावित हैं। वर्तमान में यहां 25,768 सक्रीय मामले हैं। जबकि मृतकों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई हैं।

राज्य में अब तक कुल 2849 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि कोरोना संक्रमितों की संख्या 80,229 पर पहुंची हैं। इसमें से 42,224 सक्रिय मामले हैं।वहीं 35,156 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

वहीं अगर मुंबई की बात करें तो यहां अब तक 46,080 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया हैं। जिसमें से 18,778 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वर्तमान में यहां 25,768 सक्रिय मामले हैं। शुक्रवार को 54 लोगों ने अपनी जान गवाईं हैं। जिसके बाद यहां कोरोना से मरीन वालों की संख्या 1519 हो गई है।

 मुंबई के अलावा ठाणे जिले में 11877 कोरोना मरीज हैं। जिसमें 7140 सक्रिय मामले हैं। शुक्रवार को यहां 30 लोगों की मौत हो गई हैं। जिसके बाद ठाणे में मृतकों की संख्या 292 हो गई। पुणे में भी हालात ख़राब हैं। यहां 9051 कोरोना मरीज हैं, जिनमें से 4893 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को यहां 14 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद यहां मरनेवालों की संख्या 390 हो गई है। जलगांव में 896 कोरोना मरीज हैं, जिसमें से 413 सक्रिय मामले हैं और 109 मरीजों की मौत हो गई है।

वहीं नासिक में मरीजों की संख्या 1367 पर पहुंच गई है। जिसमें से 308 सक्रिय मामले हैं। यहां अब तक 81 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा औरंगाबाद में 543 सक्रिय मामले हैं। यहां कोरोना से अब तक 90 मरीजों की मौत हुई है। जबकि सोलापुर में 551 सक्रिय मामले हैं। यहां अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में कोरोना मुक्त होने का दर 43.81 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 3.55 प्रतिशत है।