Corona Death in Maharashtra
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) का ग्राफ बढ़ने लगा है। लगातार नए मामले और मरनेवालों की भी संख्या बढ़ रही हैं। शुक्रवार को यहां कोरोना के 08 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 200 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 10 हजार से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो गए। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 8,992 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,40,968 हो गई। इसके अलावा आज 200 कोरोना मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,034 तक पहुंच गई है।

    हालांकि अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटे के भीतर 10,458 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 59,00,440 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 96.08 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,12,231 है।

    मुंबई में आए 600 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 600 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 13 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं 566 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। यहां रिकवरी रेट 96% दर्ज किया गया।

    बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 39,075 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,26,637 और मृतकों की कुल संख्या 15,599 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 7,00,974 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 77,31 मरीजों का इलाज चल रहा है।