Parambir Singh approaches Mumbai court, appeals for cancellation of court proclamation order against him
File

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Former Police Commissioner Parambir Singh) के खिलाफ ताज़ा एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। सिंह के खिलाफ मुंबई के मारिन ड्राइव (Marine Drive) पुलिस स्टेशन में एक्सटॉर्शन (Extortion) का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, परमबीर सिंह सहित कुल 8 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जिनमें 6 पुलिसकर्मी (Police Officials) हैं। इस केस में मारिन ड्राइव पुलिस ने अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली है। 

    बताया जा रहा है कि, परमबीर सिंह पर एफआईआर मुंबई के ही एक बिज़नेसमैन ने दर्ज की थी। उसने अपने बयान में पूर्व पुलिस कमिश्नर सहित अन्य पर एक्सटॉर्शन करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़, मामले में आगे जांच की जा रही है और इस केस में दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। 

    बता दें कि, इससे पहले भी परमबीर सिंह विवादों में रहे हैं। एंटीलिया मामले में पूर्व कमिश्नर के एक पत्र से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया था। परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्टी लिखकर महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर करप्शन के गंभीर आरोप लगाए थे।

    परमबीर सिंह ने अपने पत्र में एनआईए द्वारा गिरफ्तार मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वाझे के बारे में ज़िक्र करते हुए लिखा था कि, वाझे ने उन्हें बताया था कि, अनिल देशमुख उससे हर महीने 100 करोड़ रुपए देने को कहा था। इस मामले में अब आगे की जांच ईडी कर रही है।