मुंबई: मुंबई (Mumbai) के कुर्ला (Kurla) इलाके में मौजूद एक स्क्रैप गोडाउन (Scrap Godown) में अचानक भीषण आग (Fire) लग गई है। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग (Fire Brigade) को दी है जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। भीड़भाड़ वाले इलाके में मौजूद गोडाउन में लगी आग को भुझाने का की कोशिशें जारी हैं। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची है। इस घटना में फिलहाल किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
#WATCH | Maharashtra: Massive fire breaks out a scrap godown in Kurla area of Mumbai pic.twitter.com/UKuz2SNiTY
— ANI (@ANI) April 7, 2021
मिली जानकारी के मुताबिक, कुर्ला वेस्ट में स्थित गुरुद्वारा के पास स्क्रैप मार्किट के एक गोदाम मे ये आग लगी है। आग लगने से आसपास के इलाके में धुएं का गुबार देखा जा सकता है। आग से नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन आग का भीषण रूप देखते हुए अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि, इस घटना में बड़े नुकसान की आशंका है।