unlock

    Loading

    मुंबई.  जहाँ एक तरफ देश (India) कोरोना (Corona) की दूसरी लहर से लड़ रहा है। वहीं इस महामारी के खिलाफ जारी जंग का ही यह नतीजा है कि संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है। आब विभिन्न प्रदेशों में रोज के केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं आगामी सोमवार 7 जून से दिल्ली (Delhi) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार (Monday 7th June) से अनलॉक (Unlock) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    हालांकि तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और गोवा ने अपने यहां फिलहाल लॉकडाउन को और बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं तमिलनाडु में 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ा है, हालांकि यहाँ ज्यादा संक्रमण वाले 11 जिलों को छोड़कर शेष में थोड़ी बहुत छूट की गई है। इसी तरह कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और गोवा में भी आगामी 14 जून तक लॉकडाउन रहेगा।

    क्या है महाराष्ट्र की ‘अनलॉक गाइडलाइन्स’ :

    महाराष्ट्र में अनलाक के लिए जिलों को पांच लेवल में बांटा गया है। Level-1 के जिलों को सबसे ज्यादा छूट दी गई है, जबकि Level-5 के जिलों में लाकडाउन के सभी प्रतिबंध बरकरार रखे गए हैं।

    • Level-1 : जहां पाजिटिविटी दर 5% से कम एवं भरे आक्सीजन बेड 25% से कम हों।
    • Level-2 : जहां पाजिटिविटी दर  5% से कम एवं भरे आक्सीजन बेड 25% से 40% हों।
    • Level-3 : जहां पाजिटिविटी दर 5 से 10% एवं भरे आक्सीजन बेड 40% से अधिक हों।
    • Level-4 : जहां पाजिटिविटी दर 10 से 20% के बीच एवं भरे आक्सीजन बेड 60% से अधिक हों।
    • Level-5 : जहां पाजिटिवटी दर 20% से अधिक एवं भरे आक्सीजन बेड 75% से अधिक हों।

    कहां मिलेगी कितनी छूट: 

    • Level-1 में लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी, रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। 
    • Level-2 शहरों में लोकल ट्रेनें अभी स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए ही उपलब्ध होंगी। 50% क्षमता के साथ रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। 
    • Level-3 में सप्ताह के कार्यदिवसों में 50 फीसद क्षमता के साथ शाम 4 बजे तक रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। उसके बाद पार्सल एवं होम डिलेवरी खुली रहेगी।
    • Level-4 एवं Level-5 में अभी पहले की तरह ही ज्यादातर प्रतिबंध लागू रहेंगे।

    कौनसा शहर किस ‘Level’ में :

    • Level 1 के अंतर्गत आने वाले जिले हैं- औरंगाबाद, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, जलगांव, जालना, लातूर, नागपुर, नांदेड़, नासिक, परभणी, ठाणे, वाशिम, वर्धा और यवतमाल हैं।
    • Level 2 के अंतर्गत आने वाले जिले हैं- अहमदनगर, अमरावती, हिंगोली, मुंबई और धुले हैं।
    • Level 3 में फिलहाल अकोला, बीड, पालघर, रत्नागिरी, कोल्हापुर, उस्मानाबाद, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग और सोलापुर जिले हैं।

    क्या हैं महाराष्ट्र का कोरोना ग्राफ :

    महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीते शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। यहां बीते 24 घंटे में 13,659 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 21,776 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। वहीं राज्य में बीते 24 घंटे में 300 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जिसकी जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 13,659 नए कोरोना केस सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,19,224 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 300 लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 99,512 हो गई है। इसके अलावा राज्य में आज 21,776 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद महाराष्ट्र में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,28,834 हो गई है। फिलहाल राज्य में 1,88,027 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95।01% और डेथ रेट 1।71% दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में 14,152 मामले मिले थे और 289 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा 20,852 लोग कोरोना से ठीक हुए थे।