महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे की मां का निधन

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे की मां का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से बीमार थी। पिछले महीने राजेश टोपे की मां को बॉम्बे अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह 74 वर्ष की थीं। उनका करीब डेढ़ महीने से बॉम्बे अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसलिए पिछले एक महीने से टोपे एक तरफ अपनी मां की देखभाल और दूसरी ओर राज्य में कोरोना की लड़ाई ऐसी दोहरी कवायद कर रहे थे। 

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना के कारण राज्य में दाह संस्कार के लिए जो नियम बनाये गए है (सीमित उपस्थिति) उनका अनुपालन करके ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। शारदाताई अंकुशराव टोपे का पिछले महीने से बॉम्बे अस्पताल में इलाज चल रहा था। मार्च में भी उन्हें एक महीना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद वह दो महीने घर पर ही रही। हालांकि, फिर से बीमार होने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया। शनिवार की रात करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। 

राजेश टोपे अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि, मां ने एक भी शब्द से किसी को आहत नहीं किया। सभी को प्यार दिया। वह मेरे पिता के साथ साए की तरह थी। 4 साल पहले मेरे पिता के निधन के बाद मां का ही आधार था। दो दिन पहले उसने मेरी पीठ पर दोनों हाथ रखकर मुझे आशीर्वाद दिया, यह आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेंगे।