Heavy rain in Mumbai, Meteorological Department issued this alert, watch video
File Photo

    Loading

    मुंबई: पिछले दिनों से जारी मुंबई में बारिश तेज हो गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शहर में अगले 24 घंटों के लिए बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में मुंबई और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने पिछले दिनों मुंबई में बारिश को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था जिसे बाद में बढ़ा कर ‘रेड’ अलर्ट कर दिया था।

    बता दें कि, मुंबई में लगातार बारिश जारी है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी है। शहर के कुछ निचले इलाकों में पानी भरने की जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि, मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

    यातायात पर भी पड़ेगा असर

    भारी बारिश के कारण मुंबई के निचले इलाकों में जल जमाव हो जाता है और इससे स्‍थानीय यातायात सेवाएं भी प्रभावित हो जाती हैं। एक अनुमान के अनुसार, मुंबई में पिछले एक हफ्ते में लगभग 302 मिमी बारिश हुई है। शहर की बारिश पर जारी विशेष बुलेटिन में बताया गया है कि, अगले 18 घंटे के दौरान मुंबई और शहर से सटे  ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में बारिश होने की संभावना है। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, मुंबई में बारिश के चलते शहर के गांधी मार्केट इलाके में जल-जमाव हो गया है। 

     ट्रेनों पर असर 

    मध्य रेलवे सीपीआरओ ने बताया है कि, कुर्ला-विद्याविहार के पास धीमी लाइन पर भारी बारिश और जलभराव के कारण ट्रेनें 20-25 मिनट देरी से चल रही हैं। कुर्ला-विद्याविहार स्लो लाइन ट्रैफिक को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया गया है। हार्बर लाइन भी 20-25 मिनट देरी से चल रही है। ट्रांस-हार्बर लाइन यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।