अमृता फडणवीस और प्रियंका चतुर्वेदी ट्विटर वॉर : “अवसरवादी दल-बदलू कड़े परिश्रम को कैसे समझेंगे?”

Loading

मुंबई.  गुरुवार को मुंबई पुलिस ने राज्य के 40 हजार पुलिसकर्मियों के सैलरी एकाउंट्स को एक्सिस बैंक से एचडीएफसी में ट्रांसफर करने का फैसला किया। जिसके बाद शुक्रवार को शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के बीच कड़ा ट्विटर वॉर चला। वर्तमान में अमृता एक्सिस बैंक में सीनियर पोजिशन पर हैं। अमृता ने प्रियंका पर हमला बोलते हुए कहा, “एक अवसरवादी दल-बदलू उनकी मेहनत और कड़े परिश्रम को कैसे समझेगी।”

इसकी बहुत ज्यादा जरूरत थी

एकाउंट्स ट्रांसफर को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लिखा कि, “जल्द मुंबई पुलिस 50 हजार पुलिसकर्मियों के सेलरी एकाउंट को एक्सिस बैंक से ट्रांसफर करेगी। कैसे मनमाने ढ़ंग से राज्य सरकार के कर्मचारियों के खातों का रातों-रात ट्रांसफर कर दिया गया था, इसकी बहुत ज्यादा जरूरत थी।”

टेक्नोलॉजी और सेवाओं के आधार पर अधिग्रहण किया था  

प्रियंका के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अमृता फडणवीस ने कहा, “एक्सिस बैंक मेरा परिवार नहीं है, यह तीसरी सबसे बड़ी प्राइवेट लिस्टेड कंपनी है और मैं एक कर्मचारी हूं जो पिछले 18 वर्षों से वहां पर काम कर रही हूं। कैसे एक अवसरवादी दल-बदलू उनकी मेहनत और कड़े परिश्रम को समझेगी। इन खातों को टेक्नोलॉजी और सेवाओं के आधार पर साल 2005 में अधिग्रहण किया गया था।”

पुलिस के फैसले से क्यों चोट पहुंची?  

अमृता के ट्वीट में दलबदलू कहे जाने पर प्रियंका ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एकनाथ खडसे का हवाला दिया। प्रियंका ने लिखा, “जब हमने आपका नाम ही नहीं लिया तो क्यों आपको बुरा लगा और अगर यह आपका फैमिली बैंक नहीं है तो फिर मुंबई पुलिस के फैसले से क्यों आपको चोट पहुंची है? मैंने कहा कि यह मनमाना है तो इससे आपको क्यों बुरा लगा? जहां तक दल-बदलू की बात है तो एकनाथ खडसे जी आपको अच्छे से जवाब देंगे।”

पुलिस को मिलेगी यह सुविधाएं 

– प्राकृतिक या कोविड-19 से निधन होने पर 10 लाख रूपये का बिमा संरक्षण
– आकस्मिक मृत्यु होने पर एक करोड़ रूपये तक का बिमा संरक्षण
– किसी दुर्घटना में अक्षम होने पर 50 लाख का बिमा
– दुर्घटना में मृत्यु के बाद दो बेटे की शिक्षा के लिए 10 लाख रूपये
– इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर 30 दिन तक प्रति दिन एक हजार रूपये।