मुंबई: मुंबई (Mumbai) में लगातार हो रही बारिश (Mumbai Rain Updates) ने शहर में यातायात पर असर पड़ा है। मुंबई में कई जगह ट्रैफ़िक जाम (Traffic Jam) की स्तिथि पैदा होने लगी है तो वहीं पीक अवर पर मुंबई के किंग्स सर्कल (Kings Circle) में एक बड़े कंटेनर के फंस जाने से लंबा ट्रैफ़िक जाम लग गया है। फंसे कंटेनर को निकालने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच चुके हैं और क्रेन की मदद से कंटेनर को निकालने की कोशिश की जा रही है।
Photo:ANI
दरअसल, मुंबई ईस्टर्न सबर्ब में मौजूद सायन इलाके के पास किंग्स सर्कल ब्रिज फुटओवर ब्रिज है। इस ब्रिज के नीचे से एक सिमित ऊंचाई वाले वाहन ही गुज़र पाते हैं ऐसे में जो कंटेनर यहां फंसा है उसकी ऊंचाई काफी ज़्यादा है जिसके चलते ये पूरी घटना हुई।
Photo:ANI
वैसे बता दें, मुंबई में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है। बुधवार को हुई भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में वाटर लॉगिंग हुई थी। इसके चलते शहर के यातायात पर भी गंभीर असर पड़ा है।
Photo:ANI
मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश के कारण पानी भर गया। इसके चलते मुंबई की लाइफ लाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन भी प्रभावित है तो वहीं कई लॉन्ग डिस्टेंस ट्रेनें भी रद्द हुई हैं।