Leopard
File Pic

    Loading

    चंद्रपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के चंद्रपुर (Chandrapur) जिले की सोआली तहसील में तेंदुए (Leopard) के हमले (Attack) में 61 वर्षीय महिला की मौत (Death) हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक एन आर प्रवीण ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई। व्यहाद गांव निवासी पीड़िता गंगुबाई गेदाम अपने घर के बाहर सो रही थी तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। 

    वहीं महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक स्कूल की कैंटीन में एक तेंदुआ घुस गया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी और वन्यजीव समूह वाइल्डलाइफ एसओएस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तेंदुए घायल अवस्था में इलाके में पहुंचा था। 

     

    वाइल्डलाइफ एसओएस के यूट्यूब पेज पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में तकली ढोकेश्वर गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय एक जगह तेंदुआ देखा जा सकता है। बताया गया है कि, चार घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया गया।