local train, Thane News, Maharashtra
चलती ट्रेन में डंडे से शख्स पर हमला

  • राहत एवं पुनर्वसन मंत्री वडेट्टीवार ने दिए संकेत

Loading

मुंबई. मुंबई की लाइफ लाइन (Life line)  मानी जाने वाली लोकल ट्रेन (Local train) नए साल में 1 जनवरी से आम लोगों के लिए शुरू हो सकती है। इस तरह का संकेत राज्य के राहत एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar)  ने  दिया है। इसके पहले मुंबई मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने भी कहा था कि 20 दिसंबर तक कोरोना मरीजों की समीक्षा के बाद लोकल शुरू करने के संदर्भ में  विचार किया जाएगा।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में राहत एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सभी के लिए लोकल ट्रेन में यात्रा करने  की अनुमति नहीं होने से मुंबई ठप है। नौकरीपेशा और मजदूर वर्ग के लोगों को लोकल ट्रेन (Local train)  की अति आवश्यकता है।  कोरोना वायरस (Corona virus) का संक्रमण भी धीरे-धीरे कम हो रहा है, कोरोना की दूसरी लहर उतनी खतरनाक नहीं है। इसलिए नए साल में एक जनवरी से लोकल ट्रेन सभी के लिए शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।   

वैश्विक महामारी कोरोना (Global epidemic corona) की वजह से  पिछले 8 महीने से लोकल ट्रेनें आम लोगों के लिए बंद है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने अनलाक की प्रक्रिया शुरु की है। लगभग प्रत्येक क्षेत्र को जनता के लिए खोल दिया गया है, लेकिन मुंबई की लोकल ट्रेनों में  अब भी आम नागरिकों को  यात्रा करने  की अनुमति नहीं है।