Heavy rain in Mumbai, Meteorological Department issued this alert, watch video

Loading

मुंबई. एक तरफ जहाँ पहले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना लगातार बरसात की समस्या से जूझ रहे थे। वहीँ अब महाराष्ट्र में भी बारिश आफत सी बनकर बरस रही है। बीते बुधवार रात से ही महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे समेत दूसरे इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं आज यानी गुरूवार को उत्तरी कोंकण के साथ मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। मैसम विभाग के अनुसार यहाँ आज  भारी बारिश का अनुमान है। 

इधर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अभी भी बारिश का खतरा बना हुआ है और NDRF ने दोनों राज्यों में अपना मोर्चा ले लिया है, बता दें कि दोनों राज्यों में जान माल का भारी नुकसान हुआ है।

अब तक 31 की मौत, कर्नाटक बड़े नुक्सान में, कहाँ क्या है हाल : 

जहाँ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बीते बुधवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 25 लोगों काल के गाल में समा गए हैं। वहीं कर्नाटक में भी भारी बारिश के चलते भयंकर नुक्सान हुआ है। वहीं हैदराबाद में भी अब तक बारिश के चलते 15 लोग मारे गए हैं। अति वृष्टि के कारण कुछ निचले इलाकों में सड़कों पर जल भराव की स्थिति बन गयी है। वहीं आंध्र प्रदेश में पिछले 48 घंटे में बारिश के चलते 10 लोगों की मौत हो गई है। 

महाराष्ट्र: पंढरपुर में दीवार गिरने से 6 मृत 

बतया जा रहा है कि महाराष्ट्र में के सोलापुर जिले के पंढरपुर में बारिश के चलते चंद्रभागा नदी के तट पर बीते बुधवार को एक दीवार गिर गई जिससे 6 लोगों की मरे जाने की खबर है। पुलिस की जानकारी के अनुसार घटना शहर के कुम्भरघाट के पास दोपहर  ढाई बजे हुई थी। इसपर सोलापुर के पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते ने प्रकाश डालते हुए बताया कि, “मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं जिनका निवास स्थान दीवार से सटा हुआ था। इसके अलावा मृतकों में दो अन्य लोग भी शामिल हैं जिन्होंने बारिश से बचने के लिए यहाँ आश्रय लिया था।” इसके साथ ही बारामती में भी बाढ़ की स्तिथि है। पुणे में भी यही हाल देखने को मिल रहा है.

मुंबई में भी आफत की बारिश :

मुंबई में भी फिलहाल आफत की बारिश जारी है। यहाँ पर भी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा से जल जमाव की स्तिथि पैदा हो रही है। सायन पुलिस स्टेशन और किंग्स सर्कल के पास भी जल भराव की घटना हुई है।