महाराष्‍ट्र में कोरोना का तांडव जारी, उद्धव ठाकरे आज कर सकते हैं संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान!

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोविड (COVID-19) से संक्रमितों की संख्या बड़ी तेजी से बढती जा रही है। कोरोना को लेकर सूबे में लगाए गए प्रतिबंधों का कोई असर नहीं दिख रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन (Complete Lockdown) की संभावना काफी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे आज संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले कैबिनेट ने भी संख्त लॉकडाउन की पैरवी की है। 

    बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर 62 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 519 लोगों की जान गई है। जबकि 52 हजार से अधिक लोग अस्पताल में इलाज कराकर ठीक हुए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने कैबिनेट मीटिंग की जानकारी देते हुए कहा था कि लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा यह तय किया गया है। ऐसे में 21 अप्रैल यानि आज रात से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। लेकिन आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे। 

    वहीं दूसरी तरफ कोविड संकट के चलते ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है यह जानकारी सरकार में मंत्री असलम शेख ने दी है। उनका कहना है इसे देखते हुए महाराष्ट्र संपूर्ण लॉकडाउन की तरफ जा रहा है। इसके बारे में दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

    गौर हो कि इससे पहले कोरोना कहर के चलते महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस फैसले की जानकारी शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने दी थी। सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि सूबे में 1 मई तक किराने की दुकानें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही चालु रहेंगी।