Maharashtra Congress' statewide protest against Arnab

  • मुंबई समेत पूरे राज्य में मोर्चा
  • अर्नब को करो गिरफ्तार, कांग्रेस नेता गरजे
  • चैट कांड में फंसे अर्नब
  • गोपनीय जानकारी लीक करने का मामला

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) ने शुक्रवार को रिपब्लिक टीवी (Republic Tv) के संपादक अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) की गिरफ्तारी (Arrest) की मांग को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अर्नब के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात (Balasaheb Thorat) ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ कर्मियों पर हमले के बाद भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) के बालाकोट में हवाई हमला किया था। इस कार्रवाई के तीन दिन पहले अर्नब को इस सीक्रेट ऑपरेशन के बारे में जानकारी कैसे मिली। यह बेहद चौकाने वाला है। थोरात ने कहा कि यह पूरी तरह से देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को इसका जवाब देना ही होगा।  

कई जगहों पर प्रदर्शन

अर्नब के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने कई जिलों में प्रदर्शन किया। लातूर में कांग्रेस विधायक धीरज देशमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा परभणी में सुरेश वरपुडकर, अमरावती में सुलभा खोडके, नागपुर में विकास ठाकरे, सोलापुर में प्रणिती शिंदे, औरंगाबाद में जिलाध्यक्ष हिशाब उस्मानी, नाशिक में शरद आहेर, कोल्हापुर में प्रल्हाद चव्हाण, चंद्रपुर में प्रकाश देवतले, रत्नागिरी में विजय भोसले,  जलगांव में संदीप पाटील, नंदुरबार में नाईक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया।

मुंबई में जगताप की अगुवाई में प्रदर्शन

अर्नब के खिलाफ मुंबई में अध्यक्ष भाई जगताप की अगुवाई में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ली के जांबोरी मैदान से रिपब्लिक चैनल तक मोर्चा निकाला। इस मौके पर जगताप ने अर्नब के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ़्तारी करने की मांग की।