mumbai

    Loading

    मुंबई. जहाँ एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) मामलों में फिर तेजी देखी गयी है। वहीँ इन सबके बीच आज सुबह दादर सब्जी मंडी (Dadar Market) में भारी भीड़ देखी गई। गौरतलब है किआज रात से महाराष्ट्र में नाईट कर्फ्यू भी लगाया जाएगा।

    आज दादर बाजार में जिस तरह लोगों की भीड़ देखी गयी है। उससे साफ़ लग रहा है की लोग कोरोना दिशानिर्देशों को बिलकुल मान नहीं रहे हैं। अगर तस्वीरों को देखें तो हम पाएंगे कि कई लोगों ने मास्क भी ठीक से पहना नहीं है और सामाजिक दुरी का पालन भी नहीं हो रहा है। 

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने एक तरह से मिनी लॉकडाउन लगा दिया है। सरकार ने प्रदेश में आज यानि रविवार से आगामी 15 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। 

    वहीं शनिवार को कई चीजों पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए। नए आदेश के अनुसार रेस्तरां, उद्यान और मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। जबकि लोगों को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे के दौरान समुद्र तटों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर जाने और पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन करने पर प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। मास्क न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा जबकि सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

    नए आदेश के अनुसार राज्य में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक समारोहों के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। ड्रामा थिएटर भी शनिवार रात से बंद रहेंगे। ये आदेश शनिवार 27 मार्चकी मध्यरात्रि से लागू होंगे। हालांकि, सरकार ने अपने नए दिशानिर्देशों में रात के समय खाने की डिलीवरी में छूट दी है।