महाराष्ट्र में आज एक दिन में 13 हजार 348 मरीज हुए कोरोनामुक्त

Loading

मुंबई. विश्व को अपनी चपेट में लिए कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र में है। इस बीच रविवार को राज्य में आज तक के सबसे ज्यादा 13 हजार 348 मरीज कोरोनामुक्त हुए है। वहीं एक दिन में 12 हजार 248 नए मरीज सामने आये और 390 मरीजों की मौत हो गई हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 15 हजार 332 हो गई है। इनमे से 3 लाख 51 हजार 710 मरीज कोरोनामुक्त हो गए है। वर्तमान में 1 लाख 45 हजार 558 मरीजों पर इलाज चल रहा है। वहीं अब तक राज्य में कोरोना के 17 हजार 757 मरीजों की मौत गई हैं। 

वहीं राजधानी मुंबई में एक दिन में 1 हजार 66 नए मामले सामने आए है। जबकि 48 मरीजों ने अपनी जान गवाई हैं, जिसके बाद मरनेवालों की संख्या 6,796 हो गई है। मुंबई में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 33 हजार 397 पर पहुंच गई है। इनमे से 96 हजार 586 मरीज कोरोना मुक्त हुए है। वहीं वर्तमान में 19 हजार 718 मरीजों पर इलाज चल रहा है।

पुणे शहर में 1,433 नये मामले सामने आये जो किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, रविवार को 58 लोगों की मौत भी हुई। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण का पता लगाने के लिये राज्य में अब तक 27,25,090 नमूनों की जांच की जा चुकी है।