Corona Death in Maharashtra
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. देश में कोरोना दूसरी लहर (Corona Second Wave) पूरी तरह आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है। देश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया हैं। इस बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना ब्लास्ट हुआ हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे 55 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं मौतों की संख्या में भी इजाफा हुआ हैं। यह जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी हैं। बता दें कि उद्धव सरकार ने राज्य में सख्त नियम लागू कर दिए हैं। साथ ही वीकेंड लॉकडाउन भी लगा दिया है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 55 हजार 469 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 31 लाख 13 हजार 354 हो गई हैं। गौरतलब है कि सोमवार को राज्य में 47,288 दर्ज किए गए थे।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में एक दिन में सबसे ज्यादा 297 कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 56 हजार 330 हो गई है। बता दें कि कल यानी सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 155 लोगों की मौत हुई थीं।

    वहीं राहत की बात यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 34 हजार 256 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 25 लाख 83 हजार 331 हो गई है। फिलहाल राज्य में कुल 4 लाख 74 हजार 283 सक्रीय मामले हैं।

    मुंबई में 10 हजार से अधिक मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटों में 10,030 कोरोना केस सामने आए हैं। इस खतरनाक वायरस से शहर में पिछले 24 घंटों में 31 लोगों को मौत हुई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कहा कि मुंबई के निजी अस्पताल, सर्दी जुकाम जैसे लक्षणों वाले गंभीर मरीजों की रेपिड एंटीजेन जांच कर सकते हैं लेकिन बिना लक्षणों वाले मरीजों की यह जांच नहीं की जाएगी। आरएटी जांच से कोरोना वायरस संक्रमण का जल्दी पता चला जाता है। बीएमसी द्वारा पांच अप्रैल को जारी नए दिशा निर्देशों के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों की अनुमति के बिना कोई भी अस्पताल रेपिड एंटीजेन जांच शुरू नहीं कर सकता है। बीएमसी ने कहा कि बिना लक्षणों वाले मरीजों की आरएटी जांच नहीं की जा सकती है।

    मुंबई में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते फिलहाल नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात 8 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक शहर में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही होटल, रेस्त्रां और दुकाने भी नाइट कर्फ्यू के दौरान बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।