Corona Death, Samuhik Antim Sanskar
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं। राज्य में बेकाबू मामलों ने चारों ओर अफरा-तफरी मचा दी है। राज्य में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ते ही जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 503 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई हैं। जबकि 68 हजार 631 नए मरीज सामने आए हैं। इसी तरह राजधानी मुंबई के भी हालत काफी बिगड़ चुके हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में आठ हजार से अधिक नए मामले 50 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई। इस बात की जानकारी रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 68 हजार 631 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38 लाख 39 हजार 338 हो गई हैं। शनिवार के मुकाबले आज के आंकड़े बहुत ज्यादा है। बता दें कि कल राज्य में 67 हजार 123 मामले सामने आए थे।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में रिकॉर्ड 503 लोगों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा 60 हजार 473 पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को राज्य में 419 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।

    हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 45 हजार 654 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 31 लाख 06 हजार 828 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में 6 लाख 70 हजार 388 एक्टिव केस हैं।

    मुंबई में भी बिगड़े हालात

    राजधानी मुंबई में कोरोना से हालात काफी बिगड़ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 8 हजार 479 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 53 लोगों ने अपनी जान गवाई हैं। जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 12 हजार 347 हो गई हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि मुंबई में आज 8 हजार 078 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। शहर में 8 लाख 7 हजार 698 सक्रीय मामले हैं।    

    नागपुर में सबसे ज्यादा 85 मौतें

    उपराजधानी नागपुर में रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 85 लोगों की मौत हुई हैं। जिले में अब तक 6 हजार 273 लोगों ने अपनी जान गवाई है। जिले में पिछले 24 घंटे में 7 हजार 107 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32 लाख 3 हजार 126 हो गई है। फिलहाल जिले में 69 हजार 243 सक्रीय मामले हैं।