Corona Death in Delhi
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने चारों ओर अफरा-तफरी मचा दी है। राज्य में लगातार मौतों की संख्या बढ़ रहीं है। वहीं राज्य में बेड्स और ऑक्सीजन की कमी राज्य सरकार का टेंशन बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 519 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई हैं। जबकि 62 हजार 094 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि राजधानी मुंबई में कोरोना के आंकड़े कम हो रहे हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में सात हजार से अधिक नए मामले और 30 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई। इस बात की जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 62 हजार 094 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39 लाख 60 हजार 359 हो गई हैं। सोमवार के मुकाबले आज के आंकड़े ज्यादा है। बता दें कि कल राज्य में 58 हजार 924 मामले सामने आए थे।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में रिकॉर्ड 519 लोगों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा 61 हजार 343 पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राज्य में 351 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।

    हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 54 हजार 224 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 32 लाख 13 हजार 464 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में 6 लाख 83 हजार 856 एक्टिव केस हैं।

    मुंबई में 35 लोगों की मौत, सात हजार से अधिक मामले

    राजधानी मुंबई में पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 7 हजार 214 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 35 लोगों ने अपनी जान गवाई हैं। जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 12 हजार 439 हो गई हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि मुंबई में आज 9 हजार 641 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। शहर में 8 लाख 3 हजार 934 सक्रीय मामले हैं।

    नागपुर में फिर थमी 91 मरीजों की सांसे

    उपराजधानी नागपुर में मंगलवार को 91 लोगों की मौत हुई हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर कुल 6 हजार 477 हो गई है। जिले में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 890 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 36 हजार 360 हो गई है। फिलहाल जिले में 71 हजार 692 सक्रीय मामले हैं।