Representative Image
Representative Image

    Loading

    नासिक: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik) में कोविड-19 (Covid-19) के 162 नए मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,96,878 हो गई। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। उन्होंने बताया संक्रमण की वजह से और छह लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 8,450 हो गई।

    बृहस्पतिवार को अस्पताल से 157 मरीजों को छुट्टी भी मिली जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,86,767 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एक दिन में 9,128 नमूनों की जांच हुई। अब तक कुल 21,14,268 नमूनों की जांच हो चुकी है। 

    वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 435 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,39,395 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 10,880 हो गई।

    अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में यहां मृत्यु दर 2.01 फीसदी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,710 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 2,657 है।