coronavirus
File Photo

    Loading

    मुंबई: भारत में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) की दूसरी लहर धीमी जरूर पड़ गई है। लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। महाराष्ट्र सहित देश में कई ऐसे राज्य अब भी हैं जहां जहां कोरोना के रोजाना मामले सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच तीसरी लहर (Corona 3rd Wave) की आशंका जताई जा रही है। वैसे महाराष्ट्र में शुरू से ही कोरोना का तांडव देखने को मिला है। 

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, तमिलनाडू और केरल सहित कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हुई है। जिससे चिंता बढ़ गई है। कोविड के चलते महाराष्ट्र में कड़ी पाबंदियां लागू हैं। मुंबई की लोकल ट्रेन में अब भी आम आदमी को यात्रा की इजाजत नहीं है। लोकल में सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही अभी अनुमति है।

    उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 9 हजार नए केस सामने आए हैं। साथ ही 5 हजार 700 से अधिक लोग डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि 180 लोगों की मौत हुई है। सूबे में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 3 हजार से अधिक है। मुंबई की बात करें यहां 454 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 12 लोगों की जान पिछले 24 घंटे के भीतर गई है। 

    वहीं भारत में पिछले 24 घंटे के भीतर 38 हजार 164 नए केस सामने आए हैं। जबकि 499 लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 4 लाख 14 हजार 108 पहुंच गई है। साथ ही 38,660 नए डिस्चार्ज के होने के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,03,08,456 हुई। देश में मौजूदा समय में कोरोना के 4,21,665 सक्रिय केस है।