maharashtra

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Corona Virus) कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को नए मामलों ने 2021 में आए अब तक के मामलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर  23,179 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों (New Cases) की संख्या 23,70,507 हो गई है। वहीं 84 लोगों की मौत हुई है। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य (State Health Department) विभाग ने दी। 

    स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, “राज्य में कोरोना से मरने वालो की संख्या 53,080 हो गई हैं। वहीं आज 9,138 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 21,63,391 हो गई है। हालांकि अभी भी 1,52,760 एक्टिव मामलों हैं।”

    महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत एक्टिव मामले

    इसके पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, “महाराष्ट्र में हालात बेहद चिंता जनक बानी हुई है, कुल सक्रिय मामलों में 60 प्रतिशत मामले राज्य में हैं। नई मृत्यु का 45 प्रतिशत केंद्रित है।” उन्होंने कहा, “1 मार्च को महाराष्ट्र का पॉजिटिव रेट लगभग 11 प्रतिशत हुआ करता था जो अब बढ़कर 16 % से ज़्यादा हो गया है। ये चिंता की बात है जिस तेजी से यहां मामले बढ़ रहे उतने टेस्ट नहीं हो रहे हैं तो यहां टेस्टिंग बढ़ाने की आवश्यकता है।”

    नागपुर बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट 

    राज्य की उपराजधानी नागपुर देश में कोरोना का नया हॉस्पॉट बना गया है। जिले में लॉकडाउन लगने के बाद भी आरहे नए संक्रमितो की संख्या में लगातार रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। बुधवार को जिले में 3,370 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 16 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद कुल मामलों और मरने वालों की संख्या क्रमशः 182,021 और 3,613 हो गई है। आज आए मामलों में 2,668 नागपुर शहर और 702 ग्रामीण भाग से सामने आए।