Maharashtra Lockdown Updates : Corona restrictions can be further relaxed in Maharashtra from next week, a big decision can be taken soon
File Photo

    Loading

    मुंबई: कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Covid-19 Second Wave) का कहर झेल चुके देश के राज्यों में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में अंततः 15 जुलाई के बाद कुछ प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। राज्य में नए मामलों की संख्या स्थिर होने के बाद अब समाज के विभिन्न वर्गों की ओर से कोरोना संबंधित प्रतिबंधों (Restrictions) को कम करने की मांग उठ रही है। कोविड -19 की रोकथाम के लिए राज्य में सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अगले कुछ दिनों में कोविड -19 स्थिति की समीक्षा करने की उम्मीद है। जिसके बाद मौजूदा प्रतिबंधों में कुछ ढील दी जा सकती है। इनमें कम टेस्ट पॉजिटिविटी रेट और उच्च टीकाकरण कवर वाले जिलों को छूट मिलने की उम्मीद है।

    बताया जा रहा है कि, अब सरकार ग्रेडेड फ़्रॉमूला का इस्तेमाल कर प्रतिबंधों में ढील दे सकती है। प्रतिबंधों में ढील केस-बाय-केस आधार पर और चरणों में दी जा सकती है। लगातार दो सप्ताह तक टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 5% से कम वाले जिलों और 70% से अधिक के टीके कवर करने वाले ज़िलों को छूट मिल सकती है। 

    महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं।  महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी है। यहां रोजाना आने वाले कोविड के नए मामले आठ से 10 हजार के बीच बने हुए हैं। मुंबई, पुणे और ठाणे सहित कई जिलों में कोरोना के मामले बरकरार हैं। जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है कि, संक्रमण का खतरा अब भी जारी है।

    आंकड़ों के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8,992 नए मामले सामने आए थे और 200 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 10,458 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।