Local Train

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra Lockdown Updates) में कोरोना (Corona Updates) के दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कोविड (COVID-19)  से संक्रमित मामले कम जरूर हुए हैं। हालांकि तीसरी लहर का खतरा अब भी बना हुआ है।  राज्य में अनलॉक (Unlock) के तहत पाबंदियों में ढील जरूर दी गई है। लेकिन मुंबई (Mumbai) की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन में अब भी आम जनता को यात्रा की इजाजत नहीं है।  इसी बीच मुंबई लोकल ट्रेनों में आम लोगों की यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।  माना जा रहा है कि जल्द ही लोकल ट्रेन में आम जनता को यात्रा की अनुमति दी जा सकती है।  

     वहीं महाराष्ट्र में आने वाले समय में नियमों में ढील दी जा सकती है। इसके साथ ही मुंबई में जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी है उन्हें यात्रा की इजाजत जल्द मिल सकती है। हालांकि इसे लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।  वैसे मुंबई में आम लोगों को यात्रा की इजाजत दी जाए यह मांग लगातार उठ रही है। 

    गौरतलब है कि इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आम जनता को लोकल ट्रेन में यात्रा की इजाजत देने का आग्रह किया था। राज ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके लोगों के लिए यह मांग की है। जबकि बीएमसी ने एक बयान में कहा था कि कोविड की दोनों वैक्सीन लगा चुके लोगों के लिए मुंबई लोकल ट्रेनों में प्रतिबंधों में ढील देने की योजना बनाई जा रही है।