jalgaon

    Loading

    मुंबई/जलगांव. जहाँ देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मानसून(Monsoon) सक्रिय हो गया है।  वहीं महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) सहित कई जिलों में हो रही आज जोरदार बारिश से कई इलाके अब जलमग्न हो गए हैं।  इधर देश के मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    देश के कई हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश  

    बता दें कि देश के एक हिस्से राजस्थान में बारिश और आकाशीय बिजली ने फिर मौत का कहर बरपाया है। तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी बीते मंगलवार से जोरदार बारिश जारी है, जिसकी वजह से कई जगहों पर भारी जलजमाव की स्थिति से लोगों को आवागमन काफी परेशानी हो रही है।  इधर मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

    महाराष्ट्र के मुंबई, जलगाँव में कई हिस्से जलमग्न 

    बात अगर महाराष्ट्र की करें तो यहाँ के मुंबई, औरंगाबाद-कन्नड़-जलगांव मराठवाड़ा से लेकर उत्तर महाराष्ट्र सहित कोंकण व मुंबई में बीते मंगलवार से ही लगातार बारिश हो रही है।  इस भयंकर बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।  वहीं जलगांव (Jalgaon) में हो रही लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं।  यहाँ के अधिकतर इलाके फिलहाल जलमग्न हैं और एक तरह से आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो चूका है है।  

    इसके साथ ही मुंबई और उत्तरी कोंकण के महानगरीय क्षेत्र पालघर, ठाणे व रायगढ़ जिले में बीते मंगलवार की तड़के बारिश शुरू हुई जो दिनभर जारी रही।  वहीं, उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव की चालीसगांव तहसील और मराठवाडा के औरंगाबाद की कन्नड़ तहसील में भारी बारिश हुई। इससे नदियां और जलाशय उफान पर आ गए हैं।  

    भारी बारिश की चेतावनी 

    इसी तरह मुंबई में भी बारसात के कारण कई इलाकों में यातायात (Transportation) प्रभावित हुआ। कुछ इलाकों में जल जमाव के कारण बेस्ट बसों (Best Buses) के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में दो दिन भारी बरसात होने की चेतावनी दी है। बीते मंगलवार को भी बरसात के कारण पश्चिमी उपनगर के कई इलाकों में तेज बरसात रिकॉर्ड की गई।