Mumbai Rain
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश (Maharashtra Rain Updates) हो रही है। राज्य के ठाणे (Thane), पालघर (Palghar), नाशिक (Nashik) सहित मुंबई (Mumbai Rain) में बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है। इससे पहले ठाणे और पालघर जिलों में भारी बारिश के कारण एक चॉल के छह कमरे ढह गए हैं। साथ ही एक दीवार गिरने से आठ दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। 

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के नाशिक, ठाणे और मुंबई सहित कुछ इलाकों में लगातार बरसात हो रही है। नाशिक-ठाणे में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। 

    नाशिक में बारिश के कारण पानी भरा, देखें वीडियो-

    भारी बारिश के चलते ठाणे के भिवंडी में सड़कों पर पानी भरा-

    मुंबई में भी बारिश जारी-

    वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने पांच जिलों के लिए चेतावनी दी है। सूबे के जालना, बीड, नांदेड, लातूर, पुणे, सतारा सहित कई इलाकों में जोरदार बारिश का अलर्ट है। मुंबई में बारिश के चलते मीठी नदी भर गई है। अभी सड़कों पर गलियों में स्थिति कंट्रोल में है। लेकिन अगर बारिश नहीं रूकती है तो मुंबईकरों की परेशानी बढ़ सकती है।