Uddhav Thackeray

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Corona Updates) का प्रकोप कम हो गया है। लेकिन मामले पूरी तरह से कम नहीं हुए हैं। महाराष्ट्र अब अनलॉक की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इन सब के बीच खबर है कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार (Uddhav Govt) एक महीने के भीतर नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (Maharashtra New EV Policy) की इजाजत दे सकती है। न्यूज 18 के अनुसार सरकार के पास इसे लेकर संशोधित मसौदा तैयार है। जैसे ही कैबिनेट से हरी झंडी मिलती है वैसे ही इसे लागू किया जा सकता है।  

    ज्ञात हो कि भारत में प्रदुषण पर नियंत्रण लगे इसके चलते इलेक्ट्रिक व्हीकल को खूब बढ़ावा मिला है। साथ ही सभी राज्य सरकारों के पास यह भी अधिकार है कि वे अपने हिसाब से इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू कर सकती हैं। अगर महाराष्ट्र में यह लागू होती है तो इसका सीधा असर मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक और औरंगाबाद पर पड़ेगा। 

    उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस पॉलिसी लागू होते ही सभी सरकारी डिपार्टमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल यूज करने के लिए सभी पर दबाब डाला जाएगा। खबर यह भी है कि राज्य में इसे पहले पांच शहरों में ही लागू किया जाएगा। फिर धीरे-धीरे बढाया जाएगा।