thane corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 13,659 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 21,776 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 300 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इस बात की जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 13,659 नए कोरोना केस सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,19,224 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 300 लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 99,512 हो गई है। इसके अलावा राज्य में आज 21,776 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद महाराष्ट्र में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,28,834 हो गई है। फिलहाल राज्य में 1,88,027 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.01% और डेथ रेट 1.71% दर्ज किया गया।

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में 14,152 मामले मिले थे और 289 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा 20,852 लोग कोरोना से ठीक हुए थे।

    उधर मुंबई (Mumbai) में कोरोना के मामले लगातार कम आ रहे हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में 866 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 28 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,045 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। यहां रिकवरी रेट 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 26,669 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,10,807 और मृतकों की संख्या 15,018 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 6,77,445 लोग ठीक हो चुके हैं।