Man arrested for doing dangerous 'handstand stunt' on 22nd floor of the building parapet

Loading

मुंबई: कांदिवली (Kandivali) इलाके की एक हाईराइज इमारत के छज्जे पर हैंडस्टैंड (Handstand) करने वाले युवक को बीती रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस युवक की पहचान नॉर्मन डिसूज़ा (Norman D’Souza) हुई है। स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ था कांदिवली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की थी।   

बता दें कि, मुंबई (Mumbai) के तीन युवकों ने ख़तरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में डिसूज़ा ऊंची इमारत की संकीर्ण दीवार पर खतरनाक हैंडस्टैंड स्टंट किया था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टंट करनेवाला शख्स शुरुआत में इमारत की ऊपरी मंज़िल पर खड़ा है और एनर्जी ड्रिंक ले रहा है। उसके बाद वो बड़े ही आराम से छज्जे पर कूदता है और हैंडस्टैंड करता है।

ये स्टंट बिल्डिंग की 22 वीं मंज़िल के पैरापिट पर किया गया है। वीडियो में छज्जा सिर्फ दो फ़ीट चौड़ा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को नॉर्मन के दोस्तों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था।