Maharashtra, Maratha Reservation,

Loading

मुंबई. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मराठा आरक्षण को स्थगित करने के बाद अब मराठा समुदाय ने आक्रामक रुख अपना लिया है। कल मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा मुंबई में लगभग 20 से 25 स्थानों पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ठिय्या आंदोलन किया जाने वाला है। 

वर्तमान में कोरोना संकट के मद्देनज़र सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए मुंबई में विभिन्न स्थानों पर आंदोलन किया जायेगा। 

मुंबई के पास के शहरों में भी एक साथ आंदोलन किया जायेगा। इसलिए मराठा क्रांति मोर्चा‌ ने मुंबई ने सभी मराठा भाइयों से अपील की है कि, वे निर्धारित स्थानों पर जाकर आंदोलन का हिस्सा बनें। 

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण मामले को पीठ के पास भेज दिया था। हालांकि, इस बार कोर्ट ने राज्य में मराठा आरक्षण पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसलिए, इस मुद्दे पर वर्तमान में महाराष्ट्र में राजनीति गरमाई हुई है। वहीं राज्य सरकार ने आरक्षण पर रोक हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दायर की है। साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वर्तमान में राज्य के विभिन्न विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर इसका समाधान ढूंढ रहे हैं।  

मुंबई में ठिया आंदोलन के विभिन्न स्थान

1. प्लाजा सिनेमा, दादर (W)

2. भारतमाता टॉकीज, लालबाग

3. शिवाजी राजे पुतला, पंजरपोल, चेंबूर

4. वर्ली नाका, वर्ली

5. गिरगाँव चर्च, गिरगाँव

6. काला नगर जंक्शन, बांद्रा (E)

7. शिव स्मारक, हवाई अड्डा, पश्चिम एक्सप्रेस वे, मार्ग, विले पार्ले (E)

8. जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन (E)

9. शाम नगर तालाब, जोगेश्वरी (E)

10. दहिसर रेलवे स्टेशन (E/ W)

1 1. शिवाजी चौक, बरकत नाका, वडाला (E)

12. संगमेश्वर मंदिर, कुर्ला (W)

13. साईंबाबा मंदिर, मानखुर्द (W)

14. मराठी विद्यालय, पंतनगर, घाटकोपर (E)

15. गणेश मंदिर, भटवाड़ी, घाटकोपर (W)

16. शिवाजी महाराज पुतला, कन्नमवार नगर -2, विक्रोली (E)

17. आईआईटी गेट के सामने, पवई

18. शिवाजी तालाब, भांडुप (W)