बिल्डिंग गिरी (Photo Credits-ANI Twitter)
बिल्डिंग गिरी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: मायानगरी मुंबई (Mumbai Building Collapsed) में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताना चाहते हैं कि अंधेरी (Andheri)  इलाके में एक चार मंजिला इमारत बीती रात गिर गई। इस घटना में पांच लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मौके पर राहत का काम जारी है। 

    ज्ञात हो कि समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मुंबई के अंधेरी इलाके में मंगलवार रात एक चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि बिल्डिंग से जुड़ी और जानकारी आने का इंतजार है। 

    अंधेरी इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी-

    गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई के गोवंडी इलाके के शिवाजी नगर में एक बिल्डिंग गिरी थी। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई थी। जबकि सात लोग घायल हुए थे। यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ था। जिसके बाद घायलों को तत्काल घाटकोपर के राजावाड़ी और सायन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।