local train accident
Representative Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) महामारी के कारण लगे लॉकडाउन (Lockdown) जैसे प्रतिबंधों को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। लेकिन एक जून को सरकार नई गाइडलाइन जारी करेगी। बताया जा रहा है कि, नई गाइलाइन में मौजूदा प्रतिबंधों में कुछ छूट दी जा सकती है। बता दें, अप्रैल के मध्य से लागू प्रतिबंधों की अवधि को विस्तार देने के लिए राज्य सरकार की कैबिनेट ने गुरुवार को हुई बैठक में निर्णय लिया था। 

    मुंबई लोकल की सेवाएं आम लोगों के लिए बंद 

    इस बीच मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) को आम जनता के लिए फिलहाल बंद हैं। लेकिन इसे आम लोगों को लिए खोलने को लेकर अभी फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वदेत्तिवार ने कहा है कि, मुंबई लोकल की सेवाएं आम लोगों के लिए बंद किए जाने के कारण राज्य में कोरोना संक्रमण को काबू में करने में काफी मदद मिली है। फिलहाल राज्य के कई जिले ‘रेड जोन’ में हैं। ऐसे में अगले 15 दिनों तक मुंबई लोकल की सेवाएं आम लोगों के लिए न खोला जाए तो बेहतर है। 

    15 दिन के लिए बढ़ाई गई पाबंदियां 

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा, “जहां तक लॉकडाउन का सवाल है, उसे 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है लेकिन इससे संबंधित दिशा निर्देश एक जून को जारी किए जाएंगे।” उन्होंने कहा कि उन क्षेत्रों में ढील नहीं दी जाएगी जहां मरीजों की संख्या और संक्रमण की दर अब भी ज्यादा है और अस्पताल में बिस्तर मिलने की समस्या है। मंत्री ने कहा, “लेकिन उन क्षेत्रों में जहां स्थिति में सुधार हुआ है, (पाबंदियों में ढील देने के बाबत) कुछ दिशा निर्देश जारी किए जा सकते हैं।” यह पूछे जाने पर कि क्या गैर आवश्यक वस्तुएं बेचने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति है, उन्होंने कहा कि ऐसे सभी निर्णय एक जून को लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा था कि एक जून के बाद प्रतिबंध जारी रहेंगे और बाद में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जाएगी।